Breaking News

सोनार दुर्ग के चारों ओर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट

जैसलमेर के सोनार दुर्ग के चारों ओर अब पर्यटकों की आवाजाही और भी आसान होने जा रही है। नगरपरिषद शहर में बढ़ते यातायात दबाव और ध्वनि प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए रिंग रोड पर इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है। यह सेवा पूरी तरह पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई है, जिसमें हर सवारी से सिर्फ  10 रुपए किराया लिया जाएगा। इस व्यवस्था के लिए नगरपरिषद 17 दिसंबर को टेंडर करेगी।
इलेक्ट्रिक कार्ट इस दिशा में एक बेहतर और आधुनिक विकल्प साबित होंगी।

No comments