Breaking News

जयपुर एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स अब आसानी से ढूंढ सकेंगे अपना खोया हुआ सामान

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स की सुविधाओं में विस्तार करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक की मदद ली जा रही है। इसी तकनीक की मदद से अब जयपुर एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स अपने गुम हुए सामान को आसानी से ढूंढ सकेंगे। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने पैसेंजर्स के खोए हुए सामान को ढूंढने और लौटाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए पूरी तरह ऑटोमेटेड लॉस्ट एंड फाउंड सिस्टम शुरू किया है। जिससे पारदर्शिता बढऩे के साथ ही पैसेंजर्स को जल्द से जल्द राहत भी मिलेगी।

No comments