Breaking News

100 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री पर चला बुलडोजर

राजस्थान में झुंझुनूं जिले के नांद का बास गांव में एक साधारण पोल्ट्री फार्म की आड़ में करोड़ों का नशा कारोबार चल रहा था. एसपी बृजेश उपाध्याय के सख्त आदेश पर पुलिस टीम ने आज सुबह भारी जाब्ते के साथ गांव पहुंचकर फैक्ट्री को चारों तरफ से घेर लिया. बाहर से मुर्गी पालन का धंधा दिखाने वाला यह फार्म असल में एमडी ड्रग्स बनाने का अड्डा था. आरोपी अनिल सिहाग को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.
पूछताछ से खुलासा हुआ कि उसने बड़े चालाकी से यह प्लान बनाया था ताकि किसी को शक न हो. यहां तैयार ड्रग्स को महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में भेजा जाता था. पुलिस ने बुलडोजर चलाकर पूरे अवैध निर्माण और कारखाने को मिट्टी में मिला दिया. किसी भी हंगामे से बचने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात रखा गया.

No comments