Breaking News

सिलीसेढ़ में बना देशी ठाठ होटल सील

अलवर की प्रसिद्ध झील सिलीसेढ़ के पेटे पर बने देशी ठाठ होटल को अलवर प्रशासन ने गुरुवार सुबह सील कर दिया। इसके अलावा मेधावन, द जंगल लेप, नमन बाग, फतेहगढ़ फॉर्म को भी सील किया गया है। देशी ठाठ होटल के गार्ड रूम को भी तोड़ा गया है। ये सब कार्यवाही यूआईटी ने की है। बिना जमीन का भू रूपांतरण कराए होटल संचालन पर यह कार्यवही की है। 
गुरुवार सुबह-सुबह पुलिस प्रशासन की बड़ी टीम मौके पर पहुंची। वहां सबसे पहले सिलीसेढ़ बांध के पेटे व किनारे पर बने देशी ठाठ होटल को सील किया गया। उसके बाद होटल के एक गेट केपास बने गार्ड रूम को तोड़ा गया। 

No comments