दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पिकअप में आग लगने से तीन की मौत
राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक पिकअप और दूसरी गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद पिकअप में आग लग गई जिस पिकअप में सवार तीन लोग जिंदा जल गए. पिकअप चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया. चालक को जयपुर रैफर किया गया है. पुलिस ने जिंदा जले लोगों के शव रैणी अस्पताल की मोर्चरी मे रखवाए है. मृतकों की अभी पहचान नहीं हुई. बताया जा रहा है कि पिकअप की कैबिन में तीनों जिंदा जले लोग फंस गए थे जिससे वह बाहर नहीं निकल पाए. पिकअप दिल्ली से जयपुर जा रही थी.

No comments