दंपत्ति को कमरे में बंद कर 10 लाख की चोरी
अलवर के खेड़ली कस्बे के गांव रिंगसपुरा में रविवार देर रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले घर में सो रहे दंपती को कमरे में बाहर से बंद कर दिया और आराम से चोरी कर फरार हो गए।
मकान मालिक बाबूलाल मीणा ने बताया की घर में रात के समय अज्ञात चोर घुस आए। चोरों ने एक कमरे की अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी सोने की चार चूडिय़ां, एक सोने की चेन, कानों के टॉप्स सहित अन्य जेवरात चुरा लिए।

No comments