Breaking News

गुजरात के गिर सोमनाथ में भूकंप के झटके,

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में आज सोमवार सुबह 10:51 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 दर्ज की गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि कहीं से किसी तरह के नुकसान या चोट की खबर नहीं मिली है। अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इस तीव्रता के झटके सामान्य माने जाते हैं और इनमें बड़े नुकसान की संभावना कम होती है।

No comments