जैसलमेर में पर्यटकों को परेशान करने वाले चार 'लपकेÓ गिरफ्तार
अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल जैसलमेर में घूमने आने वाले देसी-विदेशी पर्यटकों को राहत देने के लिए जिला पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी अभिषेक शिवहरे के निर्देश पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन वेलकमÓ के तहत, पुलिस ने पर्यटकों को झूठे वादे और लालच देकर परेशान करने वाले चार लपकों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए लोगों में थारु खान, निवासी छोड़, कैलाश राम, निवासी राणीसर कॉलोनी, मुख्त्यार खान, निवासी सत्याया, और दिलवर खान, निवासी सतो की ढाणी म्याजलार शामिल हैं। ये सभी पर्यटक स्थलों के पास सक्रिय थे।

No comments