एक महीने तक मांगलिक कार्यों पर लगी रोक:खरमास हुआ शुरू
हिंदू पंचांग के अनुसार, खरमास की शुरुआत आज 16 दिसंबर से हो गई है। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ यह अवधि शुरू हुई और मकर संक्रांति पर 14 जनवरी 2026 को समाप्त होगी। इस एक महीने की अवधि में सभी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु में गोचर करते हैं, तो उनका तेज कम हो जाता है। इस दौरान सूर्यदेव अपनी संपूर्ण ऊर्जा बृहस्पति को आत्मज्ञान देने में लगाते हैं, जिससे उनकी सांसारिक कार्यों पर दृष्टि नहीं रहती। इसी कारण इस काल को शुभ कार्यों के लिए अनुपयुक्त माना जाता है।

No comments