अब स्कूलों से खत्म होगी रेबीज की दहशत
राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के स्कूलों में मिशन रेबीज लागू करने का आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत बच्चों को कुत्ते के काटने से बचाव, तुरंत किए जाने वाले प्राथमिक उपचार और जान बचाने वाले जरूरी उपाय सिखाए जाएंगे। यह प्रशिक्षण पूरी तरह नि:शुल्क होगा। गोवा में सफल रहे मॉडल को अब राजस्थान में लागू किया जा रहा है। रेबीज-वल्र्डवाइड वेटरनरी सर्विस के माध्यम से स्कूलों में विशेष सत्र आयोजित होंगे। लक्ष्य साफ है कि 2030 तक रेबीज का खात्मा, और विश्व स्वास्थ्य संगठन के वैश्विक लक्ष्य में राजस्थान की निर्णायक हिस्सेदारी।

No comments