Breaking News

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले पीएम मोदी बोले- कुछ पार्टियां हार पचा नहीं पातीं, सदन में ड्रामा नहीं, डिलीवरी देनी चाहिए

संसद में सोमवार से शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो रही है। सत्र से पहले पीएम  मोदी ने सदन के बाहर मीडिया से कहा- बिहार के चुनाव में लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। माताओं-बहनों की भागेदारी में लोकतंत्र की ताकत दिखाई दी।
पीएम ने कहा- कुछ पार्टियां चुनाव में मिली हार पचा नहीं पाती हैं। एक-दो दल बिहार नतीजों से बाहर नहीं निकल पा रहे है। संसद का यह सत्र पराजय की बौखलाहट का मैदान नहीं बनना चाहिए। सदन में ड्रामा नहीं, डिलीवरी देनी चाहिए।
शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा। 19 दिन के सत्र में 15 बैठकें होंगी। इस दौरान एटॉमिक एनर्जी बिल समेत 10 नए बिल पेश हो सकते हैं।

No comments