Breaking News

सिक्कों को लेकर आरबीआई ने जारी की सूचना

चाहे रिक्शा चालक हो या सब्ज़ी बेचने वाला, कई लोग 1 और 2 रुपये के सिक्के—यहां तक कि 50 पैसे का सिक्का भी—यह कहकर लौटा देते हैं कि ये अब वैध नहीं हैं। अगर आप भी ऐसी स्थिति में पड़ते रहे हैं, तो रिज़र्व बैंक ने छोटे मूल्यवर्ग के सिक्कों को लेकर नया अपडेट जारी किया ।
केंद्रीय बैंक ने साफ कहा है कि सिक्कों को लेकर जो भी गलत जानकारियां या बिना आधार की बातें फैलाई जा रही हैं, उन पर बिल्कुल भरोसा न करें। भारतीय मुद्रा के रूप में हर सिक्के का मूल्य और वैधता बराबर है, चाहे उसका आकार बदला हो, डिज़ाइन अलग हो, या उसकी चमक फीकी पड़ गई हो।

No comments