Breaking News

खाटूश्यामजी में फिर बवाल, पार्किंग विवाद में श्रद्धालुओं से मारपीट

विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं से मारपीट होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस प्रशासन का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है. कई बार ऐसी घटनाएं खाटू नगरी में अब तक हो चुकी हैं. अभी हाल ही में खाटू के बाजार में दुकानों के बाहर गार्डों द्वारा श्रद्धालुओं से मारपीट का एक और नया मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं. वहीं महिलाएं जोर-जोर से चिल्लाती हुई नजर आ रही हैं और इनको रोकने वाला भी कोई नहीं है.

No comments