Breaking News

कांग्रेस कल से चलाएगी 'अरावली बचाओ जनआंदोलन'

कांग्रेस ने अरावली हिल्स की परिभाषा बदलने और मनरेगा कानून में बदलाव कर ग्रामीण गरीबों के अधिकार छीनने का आरोप लगाते हुए प्रदेशव्यापी जन-जागरण अभियान चलाने का एलान किया है। अभियान के तहत जिला, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर पर विरोध-प्रदर्शन और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पार्टी के मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 27 से प्रदेशभर में जन-जागरण अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। 27 को सभी जिला मुख्यालयों पर 'अरावली बचाओ जन आंदोलनÓ के तहत तीन किलोमीटर से अधिक का पैदल मार्च निकाला जाएगा। 

No comments