राम दरबार मंदिर से दानपात्र चोरी
श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में सेक्टर नम्बर 2,3 में स्थित श्रीराम दरबार मंदिर मेंं शनिवार सुबह करीब चार बजे अज्ञात चोर दानपात्र चोरी करके ले गए। चोरी करते हुए एवं दानपात्र ले जाते हुए 2 चोर सीसीटीवी में नजर आए। दानपात्र में हजारों रुपए की नगदी होने का अनुमान है। वारदात अल सुबह करीब 4.10 बजे की है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें एक युवक दानपात्र चोरी करते दिखाई दे रहा है। जबकि सड़क पर 2 चोर दिख रहे हैं।
जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर ने मंदिर में रखे एक दानपात्र को तोडऩे का प्रयास किया, लेकिन विफल होने पर दानपात्र ही उठा कर बाहर ले गया। कुछ देर बाद चोर वापिस आया और दूसरा दानपात्र उठा कर बाहर ले गया।
No comments