फ्लिपकार्ट पर सरकारी अफसरों की फर्जी मुहर भेजता था:सवीना थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
उदयपुर की सवीना थाना पुलिस ने फ्लिपकार्ट से कई तरह के सरकारी अफसरों की फर्जी मुहर भेजने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शोभित वर्मा को उत्तर प्रदेश के सीतापुर से गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी अजयसिंह राव ने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी मधु वर्मा के नाम से मधु इंटरप्राइजेज नाम की फर्म बनाई हुई थी। जिसका जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराकर ऑनलाइन बिजनेस प्लेटफार्म अमेजन व फ्लिपकार्ट पर लेडिज कपड़ों की ऑनलाइन सेलिंग करता था। साथ ही फर्जी मुहर भेजने का भी काम करता था। आरोपी के कब्जे से फर्जी मुहरें जब्त की गई।

No comments