Breaking News

उदयपुर में कॉलोनी में लेपर्ड, मचा हडकंप:शहर के बीच कृष्णपुरा में एक घर में लेपर्ड घुसा

उदयपुर शहर की एक कॉलोनी में आज सुबह एक लेपर्ड आ धमका। लेपर्ड कूद कर एक घर की तरफ गया और वापस बाहर कूदते हुए सामने वाले घर में चला गया और इसके बाद लेपर्ड दिख नहीं रहा है। लेपर्ड की सूचना पर कॉलोनी में हडकंप मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई हैं
शहर भूपालपुरा क्षेत्र में स्थित कृष्णपुरा कॉलोनी में लेपर्ड दौड़कर आया और एक घर की दीवार पर चढ़ा और उसके बाद वापस बाहर निकल सामने वाले घर में गया।
वहां बड़ी संख्या में अलग-अलग गलियों से भी लोग एकत्रित हो गए है। कृष्णपुरा क्षेत्र के पीछे की तरफ आयड़ नदी है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि नदी के वहां से लेपर्ड यहां कॉलोनी में आया है।

No comments