एसआईआर का काम पूरा तो मना जश्न
राजस्थान में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का काम के दबाव के चलते कई बीएलओ की मौतों के मामले सामने आए। अब एक नई तस्वीर सामने आ रही है। जिन जिलों में एसआइआर का काम पूरा हो रहा है वहां अफसर से लेकर बीएलओ तक जश्न में डूबे हुए हैं। ऐसे ही एक जश्न का वीडियो चौमू से वायरल हो रहा है। जहां एसआईआर का काम पूरा होने पर एसडीएम दिलीप सिंह राठौड़ ने सभी बीएलओ के साथ डीजे पर जमकर डांस किया।

No comments