Breaking News

सरकार बोली- इंडिगो की उड़ानों में कटौती करेंगे

पिछले 7 दिन में कंपनी 4500 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा- इंडिगो के विंटर फ्लाइट शेड्यूल में कटौती की जाएगी। इंडिगो अभी 2200+ फ्लाइट्स ऑपरेट कर रही है। कंपनी के कुछ स्लॉट दूसरी एयरलाइन्स को देंगे।
नायडू ने कहा कि देश के एविएशन सेक्टर में जिस तरह की क्षमता और मांग बढ़ रही है, उसे देखते हुए कम से कम 5 बड़ी एयरलाइंस की जरूरत है। नई एयरलाइन शुरू करने का यही सही समय है। यहां बहुत तेज ग्रोथ हो रही है।

No comments