Breaking News

श्री राम मंदिर सजेगा नई गरिमा से, उप-शिखरों पर जल्द फहराया जाएगा ध्वजा

रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वज फहराए जाने के बाद अब परिसर के अन्य उप-मंदिरों के शिखरों पर ध्वजारोहण की तिथि को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अब इन उप-मंदिरों पर ध्वज फहराने की नई तिथि तय करने के लिए आपस में विचार-विमर्श करेंगे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह निर्णय कब लिया जाएगा, लेकिन ट्रस्ट सूत्रों का कहना है कि ध्वजारोहण बहुत जल्द होने की संभावना है। ध्वज स्थापित करने से पहले शिखरों पर एक ट्रायल प्रक्रिया भी करने का प्रस्ताव है, ताकि वास्तविक ध्वजारोहण में कोई बाधा न आए। यह जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था को सौंप दी गई है। 

No comments