Breaking News

हनीमून पर गए जोधपुर के व्यापारी का एयरपोर्ट पर लगेज-गायब

जोधपुर से शिमला हनीमून पर जा रहे एक नवविवाहित दंपती का सफर उस वक्त परेशानी में बदल गया, जब चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उनका लगेज गायब हो गया। एयर इंडिया स्टाफ से बातचीत के बाद दंपती को भरोसा दिलाया गया कि उनका लगेज शिमला भेज दिया जाएगा, लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी न तो लगेज का पता चला और न ही एयरलाइन की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी दी गई। अब परेशान दंपती के फोन तक नहीं उठाए जा रहे।

No comments