Breaking News

जयपुर के जेम्स कारोबारी के साथ 12.9 करोड़ रुपए की साइबर ठगी

ठगों ने महज एक व्हाट्सऐप मैसेज से शुरुआत की और देखते ही देखते जयपुर के तिलकनगर निवासी 63 वर्षीय जेम्स स्टोन व्यापारी संजय फोफलिया से 12 करोड 09 लाख रुपए उड़ा लिए। एफआईआर के अनुसार यह पूरा खेल 'गोल्ड ट्रेडिंगÓ, 'बेहतर रिटर्नÓ और 'कनक धाम एक्सचेंज कस्टमर सर्विसÓ के नाम पर रचा गया एक हाई-एंड डिजिटल स्कैम है।
 व्यापारी के मोबाइल पर वाट्सऐप पर अनजान नंबर से कृतिका ठाकुर नाम से मैसेज आया, जिसमें एक वेबसाइट का लिंक था। लिंक खोलते ही गोल्ड ट्रेडिंग और तेज मुनाफे के आकर्षक दावे सामने आए। पीडि़त ने भरोसा कर वेबसाइट पर लॉगिन आइडी बनाई और यहीं से ठगी की शुरुआत हुई।

No comments