महिला सुरक्षा को लेकर हाई-टेक एक्शन; पहली बार दौड़ेंगी महिला पीसीआर वैन
राजस्थान में पहली बार महिलाओं की सुरक्षा को समर्पित महिला पीसीआर वैन सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। केंद्र और राज्य सरकार महिला सुरक्षा को लेकर लगातार कदम उठा रही है, जिसका बड़ा असर पुलिस आधुनिकीकरण योजना पर भी देखा जा रहा है। इसी दिशा में सरकार ने कुल आधुनिकीकरण बजट का अधिक हिस्सा विशेष रूप से महिला पीसीआर वैन खरीदने के लिए आवंटित किया है। यह कदम राजस्थान पुलिस को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम बनाने और महिला सुरक्षा को मजबूत करने की बड़ी पहल माना जा रहा है। पीसीआर वैन के लिए करीब 19 करोड़ रुपए पुलिस आधुनिकीकरण पर खर्च किया जाएगा।

No comments