सिर्फ 21 साल 3 माह की उम्र में जज बने राहुल, न्यूनतम पात्रता 21 वर्ष थी
राजस्थान न्यायिक सेवा यानी आरजेएस परीक्षा.2025 के अंतिम परिणाम में जहां एक ओर बेटियों का दबदबा रहा, वहीं दूसरी ओर एक ऐसा नाम उभरकर सामने आया जिसने उम्र की सीमाओं को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। राहुल बंसीवाल ने महज 21 साल 3 महीने की उम्र में सिविल जज बनकर प्रदेश को चौंका दिया है।
न्यायिक सेवा में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित है। परिणाम के दिन यानी 19 दिसंबर 2025 को राहुल की उम्र मात्र 21 साल 3 महीने है।
न्यायिक सेवा में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित है। परिणाम के दिन यानी 19 दिसंबर 2025 को राहुल की उम्र मात्र 21 साल 3 महीने है।

No comments