Breaking News

बाइक को बचाने में सड़क पर पलटी बस; तीन लोगों की मौत, कई घायल

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, संगरिया रोड पर मानकसर के पास एक बस बाइक को बचाने के फेर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया। क्रेन बुलवाकर बस को किनारे किया गया और घायलों को एंबुलेंसोंं की मदद से नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। 

No comments