Breaking News

मां की जगह परीक्षा देने पहुंची नाबालिग बेटी

बहरोड़ के सदर थाना क्षेत्र के भीटेड़ा गांव स्थित बाबा खेतानाथ महिला कॉलेज में एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की को अपनी मां की जगह परीक्षा देते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। कॉलेज प्रशासन की सतर्कता के चलते यह फर्जीवाड़ा सामने आया जिसके बाद परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया।
कॉलेज में एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान परीक्षा ड्यूटी पर तैनात कॉलेज स्टाफ को एक परीक्षार्थी के व्यवहार और उम्र को लेकर संदेह हुआ।

No comments