Breaking News

भारत-यूके संयुक्त सैन्य अभ्यास 'अजेय वारियर-25' सफलतापूर्वक संपन्न| SBT News | Rajasthan News


About This Video: बीकानेर स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत–यूके संयुक्त सैन्य अभ्यास “अजेय वारियर-25” का आठवां संस्करण 30 नवंबर को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 17 नवंबर से लगातार 14 दिनों तक चले इस अभ्यास में भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट और ब्रिटिश सेना की रॉयल गोरखा राइफल्स के कुल 240 सैनिकों ने हिस्सा लिया। अभ्यास का मुख्य फोकस संयुक्त राष्ट्र द्वारा तय परिदृश्यों के अनुरूप अर्ध-शहरी इलाकों में आतंकवाद-रोधी अभियानों पर रहा। ड्रिल्स में हेलीबोर्न ऑपरेशन, रूम इंटरवेंशन, कॉर्डन एंड सर्च, स्नाइपर ट्रेनिंग, फायरिंग प्रैक्टिस और IED न्यूट्रलाइजेशन शामिल रहे। इस अभ्यास ने दोनों देशों की सेनाओं की संयुक्त ऑपरेशनल क्षमता, तालमेल और इंटरऑपरेबिलिटी को और मजबूत किया। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सैनिकों को सम्मानित भी किया गया। पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक देखें… अगर वीडियो पसंद आए तो LIKE करें, SHARE करें, SUBSCRIBE करें और Bell Icon दबाएं, ताकि रक्षा, देश और राजस्थान की हर अपडेट आपको SBT News पर सबसे पहले मिले। 👉 Support SBT News — आपका साथ ही हमारी ताकत है ❤️ #AjeyaWarrior25 #Bikaner #MahajanFieldFiringRange #IndianArmy #BritishArmy #MilitaryExercise #BreakingNews #SBTNews #DefenceNews #IndiaUK

No comments