Breaking News

बुजुर्ग को लिफ्ट देकर बाइक पर बैठाया, सुनसान इलाके में लूट लिया


हनुमानगढ़ जंक्शन में एक 90 वर्षीय वृद्ध को बाइक पर लिफ्ट देकर उसे घर छोडऩे का झांसा देकर सूनसान इलाके में लूट लिया गया। पुलिस ने घटना के शिकार बुजुर्ग के पोते की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है। 
रिपोर्ट के अनुसार, वार्ड नं. 2 नई खुंजा निवासी परमजीत सिंह पुत्र लखविंद्र सिंह ने बताया कि उसके दादा 90 वर्षीय जसवंत सिंह बीमार रहते हैं और 31 अक्टूबर को सुबह करीब 10.15 बजे दवाई लेने डॉक्टर सोहन के पास गए थे। दोपहर करीब 2 बजे जब वे बस स्टैंड पहुंचे, तो एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर आया और कहा कि दादाजी, मैं आपको घर छोड़ देता हूं। भरोसा करते हुए दादा जसवंत सिंह उसके साथ मोटरसाइकिल पर बैठ गए।

No comments