दौसा में प्रसूता के परिजनों से अवैध वसूली, हॉस्पिटल स्टाफ पर आरोप
दौसा हॉस्पिटल में लेबर रूम में अवैध वसूली का मामला सामने आया है. प्रसूता के परिजनों ने स्टाफ पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है. आरोप यह भी है कि पैसे नहीं देने पर मारपीट की गई और मोबाइल छीना गया है. गणेशपुर निवासी निरमा सैनी के परिजनों ने कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत दी है. रविवार (16 नवंबर) रात जिला अस्पताल के लेबर रूम में डिलीवरी हुई, जिसमें बच्ची जन्मीं. आरोप है कि स्टाफ ने प्रसूता को वार्ड में शिफ्ट करते समय परिजनों से 1100 रूपए की मांग की. परिजन ने जब पैसे देने से मना किया तो स्टाफ ने मारपीट की.

No comments