सरकारी योजनाओं से साइबर ठगी,17 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
राजस्थान सहित अन्य राज्यों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना समेत कई सरकारी योजनाओं की राशि में साइबर ठगी करने वाले 17 आरोपियों की जमानत याचिका झालावाड़ जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक सुरोलिया की अदालत ने खारिज कर दी है।
पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 17 ने जिला न्यायाधीश कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि अपराध अत्यंत गंभीर है और जमानत मिलने पर जांच व साक्ष्य प्रभावित होने की संभावना है।

No comments