राजस्थान में तबादलों पर शिक्षा विभाग का नया आदेश, शिक्षकों का होगा बड़ा नुकसान
राजस्थान में नवगठित जिलों में शिक्षकों के तबादलों को लेकर शिक्षा विभाग ने 'विकल्प पत्रÓ भरने के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश ने शिक्षकों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि विकल्प पत्र भरने पर उन्हें अपनी वरिष्ठता छोडऩी पड़ सकती है। विभाग ने सभी संभागीय संयुक्त निदेशकों को निर्देश दिए हैं कि जो शिक्षक नए जिलों में पदस्थापित हैं, उनसे विकल्प पत्र भरवाकर रिपोर्ट भेजी जाए।
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर की ओर से जारी आदेश में कहा है कि शिक्षक को स्पष्ट रूप से यह लिखना होगा कि वे नवगठित जिले में ही पदस्थ रहना चाहते हैं या मूल जिले में लौटना चाहते हैं।
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर की ओर से जारी आदेश में कहा है कि शिक्षक को स्पष्ट रूप से यह लिखना होगा कि वे नवगठित जिले में ही पदस्थ रहना चाहते हैं या मूल जिले में लौटना चाहते हैं।

No comments