Breaking News

सप्ताह की शुरुआत में सोना-चांदी धड़ाम

सप्ताह के पहले दिन सोने-चांदी के वायदा भाव में तेज गिरावट देखने को मिली है। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। एमसीएक्स पर सुबह सोने के वायदा भाव 1515 रुपए लुढ़कर 1,22,743 रुपए, जबकि चांदी के भाव में 0.75 फीसदी की गिरावट आई है, ये 1,53,000 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त रही।

No comments