श्रीखाटू श्याम धाम मंदिर में जागरण
श्रीगंगानगर के सिद्ध श्रीखाटू श्याम धाम मंदिर, सुदामा नगर में हुए जागरण में श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद लिया।
मंदिर के मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि इस कार्यक्रम में सूरत से अमित शेरेवाला ने अपने भजनों के माध्यम से बाबा श्याम को रिझाया। शेरेवाला ने बतया कि शनिवार को एकादशी पर्व है। विभिन्न स्थानों से आने वाले श्रद्धालु बाबा श्याम को रंग-बिरंगी ध्वजाएं अर्पित करेंगे।

No comments