बीसलपुर बांध से 124 दिन लगातार निकासी
बीसलपुर बांध से पिछले 124 दिन से बनास नदी में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। यह बांध के इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। बारिश बंद होने के बावजूद एक गेट से अभी भी पानी निकासी जारी है और क्षमता पूरी होने के कारण कुछ और दिन पानी छोड़े जाने की संभावना है।
बनास नदी में की जा रही निकासी 6 दिन से स्थिर हैं। एक गेट को .10 मीटर खोलकर प्रति सेकेंड 601 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। अभी बांध में बारिश नहीं हुई तो भी कुछ दिन और बांध का एक मात्र खोल रखा गेट खुला रहेगा।

No comments