मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 - राजस्थान तेज रफ्तार से आगे
राजस्थान में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारी घर-घर पहुँचकर गणना प्रपत्रों का वितरण, मार्गदर्शन तथा डिजिटाइजेशन का कार्य पूरी तत्परता से कर रहे हैं। पिछले 15 दिनों में बीएलओ द्वारा 1.99 करोड़ गणना प्रपत्र ईसीआईनेट पर अपलोड किए जा चुके हैं, जो इस अभियान की उल्लेखनीय प्रगति को दर्शाता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि बीएलओ मतदाताओं को प्रपत्र भरने की प्रक्रिया एवं आवश्यक बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।

No comments