Breaking News

राजस्थान में घने कोहरे का कहर, 13 जिलों में येलो अलर्ट

राजस्थान में उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के असर से तापमान में गिरावट का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ क्षेत्रों में शीतलहर की संभावना है। 
मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के 13 से अधिक जिलों में शीतलहर की संभावना जताई है। इन जिलों में भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जयपुर, दौसा, टोंक, भीलवाड़ा, कोटा, बूंदी, चित्तौडग़ढ़ और अजमेर शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी एक सप्ताह राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हिमालयी क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन और अधिक महसूस होगी।

No comments