जयपुर में लो-फ्लोर बस हड़ताल दूसरे दिन भी जारी:100 बसें बंद; 50 हजार यात्री प्रभावित
राजधानी जयपुर में बुधवार को लगातार दूसरे दिन सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो गई है। जेसीटीसीएल की बगराना डिपो स्थित लो-फ्लोर बसों का संचालन संभालने वाली निजी फर्म पारस ट्रेवल्स के ड्राइवर आज दूसरे दिन भी हड़ताल पर है। जिसकी वजह से शहर की 100 लो-फ्लोर बसें सड़क पर नहीं उतरीं है। इससे ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों, स्कूल-कॉलेज स्टूडेंट्स, मरीजों और आम पैसेंजर्स को परेशान होना पड़ रहा है। आज दूसरे दिन भी बस स्टॉप पर लंबी कतारें लगी रहीं।

No comments