टमाटर अब नहीं 'मजेदार' दिखा रहा सुर्ख लाल रंग
बच्चों की जिंगल्स 'अहा टमाटर बड़े मजेदारÓ आपने जरूर सुनी होगा, लेकिन हकीकत में टमाटर की बेतहाशा बढ़ रही कीमतों से जयपुर शहर के बाशिंदों के लिए अब टमाटर खरीदना मानों सपना बनने लगा है। घरों में रसोई के बिगड़ रहे बजट ने गृहणियों को चिंता में डाल दिया है। जयपुर में अक्टूबर माह में हुई बेमौसमी बारिश से शहर के आसपास होने वाली टमाटर की खेती बर्बाद होने का असर कीमतों पर पड़ा।
जयपुर शहर की सबसे बड़ी फल सब्जी मंडी में एक महीने पहले तक रोजाना टमाटर की 50 से 60 गाडिय़ां आ रही थी। जो अब घटकर 12 से 15 गाड़ी तक ही सीमित हो गई हैं। बाजार में इन दिनों टमाटर गुणवत्ता के अनुसार 60 से 90 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा है।

No comments