Breaking News

सेठ सांवरा मंदिर में अमावस्या के उपलक्ष्य में भरेगा मेला

श्रीगंगानगर के गांव 23 जीजी चूनावढ़ कोठी स्थित श्री सेठ सांवरा मंदिर में 20 नवंबर को मार्गशीर्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में मेला भरेगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। सांवरे भक्तों में मेले को लेकर भारी उत्साह है, वे मेले के दौरान गौसेवा करने, गायों को सवामणी का भोग लगाने, संकीर्तन और अखंड भंडारे की तैयारियों में जुट गए हैं। 
 सेवादार अनिल सरावगी ने बताया कि श्रीगंगानगर ही नहीं आसपास के इलाके केसरीसिंहपुर श्रीकरणपुर, पदमपुर, रायसिंहनगर, घड़साना गजसिंहपुर, नेतेवाला सूरतगढ़ सादुलशहर दिल्ली जयपुर गुडग़ांव फरीदाबाद पानीपत पंजाब और कई अन्य इलाकों से भक्तों ने इस प्रतिमाह होने वाले मेले, संकीर्तन और भंडारे की तैयारी शुरू कर दी है। 

No comments