सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का घर
उदयपुर के एक भक्त ने भगवान सांवलिया सेठ को चांदी का भवन भेंट किया। चित्तौडग़ढ़ जिले के मंडफिया स्थित प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में लगभग 500 ग्राम चांदी से निर्मित सुंदर भवन समर्पित किया। यह भेंट भक्त द्वारा सालों पहले मांगी गई मन्नत पूरी होने के उपलक्ष्य में की गई है।
भक्त ने बताया- प्रभु श्री सांवलिया सेठ की असीम कृपा और आशीर्वाद से निरंतर सुख, शांति और समृद्धि बनी हुई है। उनके जीवन में सांवलिया सेठ का स्थान सर्वोपरि है। इस भक्त ने अपना नाम गुप्त रखा।
भक्त ने बताया- प्रभु श्री सांवलिया सेठ की असीम कृपा और आशीर्वाद से निरंतर सुख, शांति और समृद्धि बनी हुई है। उनके जीवन में सांवलिया सेठ का स्थान सर्वोपरि है। इस भक्त ने अपना नाम गुप्त रखा।

No comments