Breaking News

पंजाब भर में बसों की हड़ताल

पंजाब में आज पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी कर्मचारियों ने राज्यभर में हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इसके चलते जालंधर समेत पंजाब के सभी बड़े बस स्टैंड पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। आम यात्रियों को सुबह से ही भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आज पंजाब में किलोमीटर स्कीम के तहत नई बसों का टेंडर खुलना था। कर्मचारियों का लंबे समय से इस स्कीम के तहत निजी बसों को पीआरटीसी बेड़े में शामिल करने का विरोध रहा है। यूनियन कई बार इसका विरोध कर हड़ताल भी कर चुकी है, जिस कारण टेंडर कई बार टल चुका था। 

No comments