Breaking News

डीग में कैथवाड़ा पुलिस ने 7 साइबर ठगों को दबोचा

डीग जिले की कैथवाड़ा पुलिस ने 'ऑपरेशन एंटीवायरसÓ के तहत साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस अभियान में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 बाल अपचारियों को निरुद्ध किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड और 2 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि ये साइबर ठग खोहरा के जंगलों में छिपकर ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

No comments