Breaking News

गणगौर नगर और नागपाल कॉलोनी एरिया बना गैस चैंबर

श्रीगंगानगर में शाम होने के साथ ही मंडी में कचरे से उठने वाला जहरीली धुआं पूरे एरिया में फैल जाता है। इससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होती है। बुजुर्गों का तो खांसते-खांसते बुरा हाल हो जाता है। 
गणगौर नगर और नागपाल कॉलोनीं के नागरिकों ने मंडी के जिम्मेदार अधिकारियों से मिलकर हालात से अवगत कराने की कोशिश की। मगर वीकेंड की वजह से अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया। नागरिकों ने मौके पर फायर ब्रिगेड को फोन करके जलते हुए कचरे पर पानी का छिडक़ाव भी करवाया। 

No comments