Breaking News

सीएम भजनलाल शर्मा कल पाली दौरे पर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार 25 नवंबर को पाली जिले के दौरे पर रहेंगे। वे चामुंडेरी राणावतान, नेतरा और बिलावास गांव जाएंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।  वे हेलिकॉप्टर से उदयपुर उतरेंगे। वहां से सड़क मार्ग से तीनों कार्यक्रमों में पहुंचेंगे। फिर बिलावास से हेलिकॉप्टर में बैठ जोधपुर जाएंगे। वहां से एरोप्लेन से जयपुर जाएंगे।
तय प्रोग्राम के तहत सीएम शर्मा सुबह 10.55 बजे चामुंडेरी राणावतान आएंगे। जहां बाली विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही सोनी सीता देवी पत्नी उम्मेदमल राजकीय बालिका उमावि चामुंडेरी राणावतान का लोकार्पण करेंगे।

No comments