Breaking News

बीसलपुर बांध से 114वें दिन भी निकासी जारी

बीसलपुर बांध से बनास नदी में 114वें दिन भी शुक्रवार को पानी की निकासी जारी है। यह भी बीसलपुर बांध का एक रिकॉर्ड है कि इतने दिन बांध से पानी की निकासी हुई है और अभी भी हो रही है।
गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी बांध के एक गेट को 75 सेंटीमीटर खोलकर प्रति सेकेंड 4508 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। इससे पहले बुधवार दोपहर 1 बजे एक गेट को 25 सेंटीमीटर खोलकर 1503 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी।

No comments