अपहरण करके युवक को मरणासन्न करके सड़क पर फैंकने का मामला, एक और आरोपी गिरफ्तार
श्रीगंगानगर के पुलिस थाना चुनावढ़ क्षेत्र के गांव 2 एच छोटी में पिछले दिनों एक युवक गुरप्रीत सिंह रामदासिया का अपहरण करके मरणासन्न करके पदमपुर इलाके में फैंकने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मुकदमे में पूर्व में बदमाश गुरजंट सिंह उर्फ जंटा निवासी 20 जीजी व काला सिंह गिरफ्तार हो चुके हैं।
पुलिस ने इस प्रकरण में फरार चल रहे गांव 23 बीबी निवासी गुरमीत सिंह उर्फ गुन्ना पुत्र बलवीर सिंह मजहबी सिख को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों गांव 2 एच छोटी निवासी जसप्रीत सिंह ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि पड़ोसी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, गुरजंट सिंह उर्फ जन्टा सहित 7-8 युवकों इनोवा गाड़ी लेकर हमारे घर आये और मेरे भाई गुरप्रीत ङ्क्षसह का अपहरण करके ले गये।

No comments