मोहबतपुर 33 केवी ग्रिड सब स्टेशन पर किसानों का हंगामा
अलवर के मालाखेड़ा क्षेत्र के मोहबतपुर 33 केवी ग्रिड सब स्टेशन पर किसानों ने गलत तरीके से बनाए गए विद्युत वितरण ब्लॉक के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों ने सब स्टेशन के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और किसी भी कर्मचारी को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। इससे पूरे दिन सब स्टेशन पर कश्मकश का माहौल बना रहा।
किसानों का आरोप है कि विद्युत विभाग ने तुगलकी फरमा लागू कर रखा है। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार सुबह 3 बजे से 6 बजे तक और फिर 9 बजे से 12 बजे तक दो फेज में कृषि बिजली सप्लाई दी जा रही है, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

No comments