Breaking News

सुबह-सुबह भारत के इस राज्य में कांपी धरती, लोगों में डर का माहौल

भारत के केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और पड़ोसी देश चीन में भूकंप के हल्के से मध्यम दर्जे के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इन दोनों घटनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि लेह में 3.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया जबकि चीन के झिंजियांग क्षेत्र में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया।
चीन के झिंजियांग क्षेत्र में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता लेह से अधिक थी। चीन के झिंजियांग में सोमवार को तड़के 1 बजकर 26 मिनट पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया।

No comments