Breaking News

ईवी के शोरूम में लगी भीषण आग - 50 से ज्यादा बाइक व स्कूटर जलकर हुए राख

कोटा शहर के बोरखेड़ा थाना इलाके के 80 फीट रोड पर बुधवार सुबह एक इलेक्ट्रिक व्हीकल के शोरूम में भीषण आग लग गई. इस आग के चलते 50 से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल स्कूटर व बाइक व अन्य सामान जलकर राख हो गए. सूचना मिलने पर नगर निगम की दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया है. मौके पर पहुंची चार दमकल ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया है.
नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि आग की सूचना सुबह 7:20 बजे लगी थी. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी, जिसके बाद फायर विभाग को सूचना मिली. 

No comments