Breaking News

साइबर ठग गिरफ्तार, सस्ते लैपटॉप बेचने का देता था झांसा

अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन साइबर संग्रामÓ के तहत एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने खेड़ली बहादुर के जंगल में दबिश दी। यहां से साहिल पुत्र खल्ली उर्फ खलील अहमद निवासी खेड़ली बहादुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सोशल मीडिया पर सस्ते दामों पर लैपटॉप बेचने का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करता था।

No comments